दलाल स्ट्रीट पर शुक्रवार, 6 जून के सत्र की शुरुआत सुस्त रहने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी इंडेक्स से कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं जो कि सपाट कारोबार कर रहा है। सुबह 7.50 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी इंडेक्स 7 अंक या 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 24,847.5 पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में बाजार में मजबूती रही थी। निफ्टी और सेंसेक्स इंट्राडे हाई से नीचे आने के बावजूद मजबूत लेकर बंद हुए थे। फार्मा और रियल्टी में उछाल ने कल आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले सेंटीमेंट को मजबूत किया। असली जोश छोटे-मझोले शेयरों में देखने को मिला था। इसके चलत मिड- और स्मॉल-कैप शेयरों ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन करते हुए कल का दिन अपने नाम कर लिया। इस जोश में इजाफा करते हुए, इंडिया VIX में 4 फीसकी से ज्यादा की गिरावट आई। ये वेलैटिलिटी घटने का संकेत है।
