Get App

हिंडनबर्ग के झटके से फिसला Sensex-Nifty, डूबे निवेशकों के ₹2.26 लाख करोड़, अदाणी ग्रुप स्टॉक्स लहूलुहान

Sensex-Nifty Slips: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग (Hindenburg) के झटके से अधिकतर वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बावजूद घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले हैं। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.26 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2.26 लाख करोड़ रुपये घट गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 9:28 AM
हिंडनबर्ग के झटके से फिसला Sensex-Nifty, डूबे निवेशकों के ₹2.26 लाख करोड़, अदाणी ग्रुप स्टॉक्स लहूलुहान
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,705.91 और निफ्टी 24,367.50 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Slips: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने दो दिन पहले मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की प्रमुख माधबी पुरी बुच पर अदाणी ग्रुप (Adani Group) से मिलीभगत का आरोप लगाया था। सेबी और अदाणी ग्रुप ने हिंनडबर्ग के सभी आरोपों से इनकार किया है लेकिन इसका झटका स्टॉक मार्केट में दिख रहा है। अधिकतर वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बावजूद घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले हैं। अदाणी ग्रुप के सभी शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव है। सबसे अधिक गिरावट अदाणी टोटल गैस और अदाणी पावर में है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स रेड हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का रुझान है।

ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.26 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2.26 लाख करोड़ रुपये घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 163.31 प्वाइंट्स यानी 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 79,542.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 57.55 प्वाइंट्स यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 24,309.95 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,705.91 और निफ्टी 24,367.50 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 2.26 लाख करोड़ रुपये की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 9 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,50,21,816.11 करोड़ रुपये था। आज यानी 12 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,47,95,249.00 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 2,26,567.11 करोड़ रुपये घट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें