बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले हैं। एशिया में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। एसजीएक्स निफ्टी में भी सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है। उधर बोइंग की बढ़ी मुश्किलों का अमेरिकी बाजारों पर असर दिखा है, कल के कारोबार में डाओ करीब 100 अंक टूटकर बंद हुआ है।
