Get App

Sensex Rise: महज 20 मिनटों में सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, आखिरी घंटे में बाजार में लौटे बुल्स, जानें कारण

Sensex Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 5 मार्च को आखिरी घंटे में अचानक तेज उछाल देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स महज 20 मिनट के भीतर करीब 900 अंकों तक उछल गया। हालांकि बाद में इस तेजी का कुछ हिस्सा कम हो गया, लेकिन बाजार अंत में मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ।

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 5:00 PM
Sensex Rise: महज 20 मिनटों में सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, आखिरी घंटे में बाजार में लौटे बुल्स, जानें कारण
Sensex Rise: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 899.71 अंक बढ़कर 80,015.90 के स्तर पर बंद हुआ

Sensex Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 5 मार्च को आखिरी घंटे में अचानक तेज उछाल देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स महज 20 मिनट के भीतर करीब 900 अंकों तक उछल गया। हालांकि बाद में इस तेजी का कुछ हिस्सा कम हो गया, लेकिन बाजार अंत में मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ।

दोपहर करीब 2:35 बजे सेंसेक्स 79,369 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद अचानक खरीदारी बढ़ी और सिर्फ 20 मिनट के भीतर यानी करीब 2:55 बजे तक यह 900 अंक चढ़कर 80,259 के स्तर तक पहुंच गया।

क्या था तेजी का कारण?

यह तेजी एक मीडिया रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें कहा गया कि ईरान अमेरिका के साथ समझौते की स्थिति में अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने के लिए तैयार है। स्काई न्यूज अरबिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने कहा कि अगर अमेरिका कोई संतोषजनक वैकल्पिक प्रस्ताव देता है तो ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने पर विचार कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें