Sensex-Nifty Closes Red: अमेरिका और ईरान के बीच फिर तकरार बढ़ने की आशंका पर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती उठा-पटक के बाद पूरी बढ़त गंवाते हुए लाल बंद हुए।इंट्रा-डे में हाई से सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 23900 के नीचे तक आ गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स ने मोर्चा संभालने की कोशिश की लेकिन स्मॉलकैप में थोड़ी गिरावट जरूर आई है। निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक बढ़त आई तो दूसरी तरफ शुरुआती कारोबार में करीब 1% की बढ़त के बाद स्मॉलकैप 100 इंडेक्स की बढ़त आधे फीसदी से कम रह गई।
