Get App

Sensex-Nifty recovers sharply: सेंसेक्स में 1100 प्वाइंट्स की रिकवरी, इस सेक्टर के दम पर निफ्टी भी ग्रीन, 3 वजहों से वापसी

Sensex-Nifty recovers sharply: घरेलू स्टॉक मार्केट में शुरुआती गिरावट से उबरते हुए इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने जोरदार रिकवरी की और ग्रीन हो गए। इसे एक खास सेक्टर से तगड़ा सपोर्ट मिला। जानिए मार्केट में इस तेज रिकवरी की तीन मुख्य वजहें और सेक्टरवाइज मार्केट में रुझान कैसा रहा

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 18, 2026 पर 1:07 PM
Sensex-Nifty recovers sharply: सेंसेक्स में 1100 प्वाइंट्स की रिकवरी, इस सेक्टर के दम पर निफ्टी भी ग्रीन, 3 वजहों से वापसी
Sensex-Nifty recovers sharply: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी में तेज हलचल दिखी और इंट्रा-डे के निचले स्तर से इसने जोरदार रिकवरी की।

Sensex-Nifty recovers sharply: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चा तेल उबला तो इसकी आंच में रुपया कमजोर हुआ और इन दोनों की मार से स्टॉक मार्केट भी झुलस गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 तो शुरुआती कारोबार में ही 1-1% से अधिक टूट गए थे। हालांकि इंट्रा-डे के निचले स्तर से इसने जोरदार रिकवरी की और सेंसेक्स 74200 के नीचे फिसलने के बाद रिकवर 75300 के ऊपर पहुंच गया तो निफ्टी 50 भी 23350 के नीचे फिसलने के बाद रिकवर होकर 23600 के पार चला गया। फिलहाल सेंसेक्स 73.11 प्वाइंट्स यानी 0.10% की बढ़त के साथ 75,311.10 और निफ्टी 50 भी 4.95 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली तेजी के साथ 23,648.45 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स ने 74,180.26 के निचले स्तर तक फिसलने के बाद 1139.47 प्वाइंट्स की रिकवरी की और 75,319.73 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा। वहीं निफ्टी 23,317.10 के इंट्रा-डे के निचले स्तर से 334.55 प्वाइंट्स की रिकवरी कर इंट्रा-डे में 23,651.65 के हाई लेवल तक पहुंच गया।

Why Market sharply recovers: इन वजहों से खरीदारी का रुझान

वैल्यू बाइंग

मार्केट की गिरावट ने निवेशकों को अच्छे स्टॉक्स को सस्ते में खरीदने का मौका दिया जिससे निचले स्तर पर मार्केट को संभलने में मदद की।

आईटी सेक्टर में जोरदार बढ़त

सब समाचार

+ और भी पढ़ें