Get App

Sensex में 350 प्वाइंट्स की रिकवरी, तीन वजहों से Nifty फिर 23,950 के पार

Sensex-Nifty Recovery: शुरुआती कारोबार में गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स-निफ्टी ने रिकवरी की और ग्रीन जोन में आए। ब्रोडर लेवल पर भी रौनक है। दो अहम सेक्टर ने मार्केट को तगड़ा सपोर्ट किया जिससे इसे रिकवर होने में मदद मिली। जानिए मार्केट में रिकवरी की तीन मुख्य वजह और किन सेक्टर्स के दम पर यह ऊपर आया

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 27, 2026 पर 11:16 AM
Sensex में 350 प्वाइंट्स की रिकवरी, तीन वजहों से Nifty फिर 23,950 के पार
Sensex-Nifty Recovery: आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में सुस्ती दिखी।

Sensex-Nifty Recovery: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन शुरुआती कारोबार में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सुस्ती के शिकार दिखे। फिर धीरे-धीरे सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) नीचे फिसल गए लेकिन निचले स्तर से अच्छी रिकवरी का रुझान दिखा। सेंसेक्स इंट्रा-डे के निचले स्तर से प्वाइंट्स रिकवर हो गया तो निफ्टी भी फिर के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर फिलहाल निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में भी करीब आधे-आधे फीसदी की तेजी है। सेक्टरवाइज निफ्टी मेटल से सबसे शानदार तेजी है जोकि ढाई फीसदी के करीब चढ़ गया तो निफ्टी रियल्टी भी 1% से अधिक ऊपर है। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 11:05 AM पर सेंसेक्स 107.28 प्वाइंट्स यानी 0.14% की बढ़त के साथ 76,116.98 और निफ्टी 50 भी 107.28 प्वाइंट्स यानी 0.17% के उछाल के साथ 23,955.00 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 212.69 प्वाइंट्स फिसलकर 75,797.01 तक आ गया था जिससे यह 393.95 प्वाइंट्स रिकवर होकर 76,190.96 तक पहुंच गया तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 45.20 प्वाइंट्स टूटकर 23,868.50 तक आ गया था जिससे 107.9 प्वाइंट्स उबरते हुए यह 23,976.40 तक पहुंच गया।

Why Market Recovers: ये है वजह

Value buying

निचले स्तर पर खरीदारी ने मार्केट को रिकवर होने में मदद की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें