Get App

₹5 लाख करोड़ साफ, Titan-TCS के दबाव में Sensex गिरा 500 प्वाइंट्स, Nifty 25228 पर

Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स और निफ्टी लाल बंद हुए। सेंसेक्स पर सबसे अधिक दबाव टाइटन (Titan) और टीसीएस (TCS) ने बनाया। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का दबाव तेज दिखा और ओवरऑल निवेशकों की दौलत ₹5 लाख करोड़ से अधिक घट गई। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 4:10 PM
₹5 लाख करोड़ साफ, Titan-TCS के दबाव में Sensex गिरा 500 प्वाइंट्स, Nifty 25228 पर
Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स और निफ्टी आज लाल बंद हुए।

Sensex-Nifty closes red: मुनाफावसूली और कच्चे तेल में उबाल के बीच लगातार दो कारोबारी दिनों की तेजी के बाद आज मार्केट में कोहराम मच गया। सेंसेक्स इंट्रा-डे में 750 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी 25150 के नीचे आ गया और लाल बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का दबाव तेज दिखा और मिडकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 आज 1% से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में गिरावट आधे फीसदी से कम रही। बिकवाली के इस माहौल में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹5 लाख करोड़ से अधिक घट गया।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 18 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 500.38 प्वाइंट्स यानी 0.61% की गिरावट के साथ 82,031.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 159.45 प्वाइंट्स यानी 0.63% की फिसलन के साथ 25,227.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 751.72 प्वाइंट्स टूटकर 81,780.47 तो निफ्टी भी 245.60 गिरकर 25,141.80 तक आ गया था।

निवेशकों के ₹5.15 लाख करोड़ स्वाहा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें