Get App

Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार ने किया मालामाल, निवेशकों की ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई संपत्ति

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार 26 मई को जबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स ने 629 अंकों की छलांग लगाई। वहीं निफ्टी बढ़कर 18,500 के पास पहुंच गया। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी रियल्टी, आईटी, FMCG, मेटल और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

Vikrant singhअपडेटेड May 26, 2023 पर 10:57 PM
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार ने किया मालामाल, निवेशकों की ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई संपत्ति
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 282.63 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार 26 मई को जबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स ने जहां 629 अंकों की छलांग लगाई। वहीं निफ्टी बढ़कर 18,500 के पास पहुंच गया। यह निफ्टी का पिछले 5 महीनों का सबसे उच्च स्तर है। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी रियल्टी, आईटी, FMCG, मेटल और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। अगर ब्रॉडर मार्केट की बात करें, तो वहां भी तेजी का रुख रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.82% और 0.49% की तेजी के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 629.07 अंक या 1.02 फीसदी बढ़कर 62,501.69 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 178.20 अंक या 0.97 फीसदी की तेजी के साथ 18,499.35 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने 2.30 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 मई को बढ़कर 282.63 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 24 मई को 280.33 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.30 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें