Sensex Outlook: घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली के हालिया माहौल के बावजूद वैश्विक ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी का भारतीय मार्केट पर ओवरवेट रुझान बना हुआ है। ब्रोकरेज का मानना है कि अगले साल के आखिरी यानी दिसबंर 2025 तक सेंसेक्स 90.520 के लेवल पर पहुंच जाएगा जो मौजूदा लेवल से करीब 15 फीसदी अपसाइड है लेकिन यह पहले के टारगेट 1,00,080 के मुकाबले 10 फीसदी कम है। ब्रोकरेज का कहना है कि सुस्ती के बावजूद अगले साल 2025 में भारत दुनिया के सबसे तेज बढ़ने वाले बाजारों में बना रहेगा। ब्रोकरेज के मुताबिक भारत में ग्रोथ की रफ्तार थोड़ी सुस्त दिख रही है लेकिन अब भी यह इसकी रफ्तार अच्छी है।
