Shanthala IPO Listing: ITC की ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर की धांसू लिस्टिंग, 18% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू

Shanthala FMCG Products IPO Listing: आईटीसी (ITC) की ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर शंथाला एफएमसीजी प्रोडक्ट्स (Shanthala FMCG Products) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। यह आईपीओ ओवरऑल 3 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आज NSE SME पर इसकी 18.68 फीसदी प्रीमियम पर एंट्री हुई। इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कि आईपीओ के पैसे कैसे खर्च होंगे

अपडेटेड Nov 03, 2023 पर 4:08 PM
Shanthala FMCG Products IPO Listing: आईटीसी (ITC) की ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर शंथाला एफएमसीजी प्रोडक्ट्स के शेयरों की आज18.68 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Shanthala FMCG Products IPO Listing: आईटीसी (ITC) की ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर शंथाला एफएमसीजी प्रोडक्ट्स (Shanthala FMCG Products) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। यह आईपीओ ओवरऑल 3 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 91 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 108 रुपये के भाव पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को 18.68 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Shanthala Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी तेजी थमी नहीं। उछलकर यह 113.40 रुपये (Shanthala Share Price) पर पहुंच गया। हालांकि दिन के आखिरी में यह 103 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक पहले दिन करीब 13 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Shanthala FMCG Products IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

    शंथाला एफएमसीजी प्रोडक्ट्स का 16.07 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27- 31 अक्टूबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 3.91 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 3.05 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 17,66,400 नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।


    Paragon IPO Listing: पहले ही दिन पैसे डबल, धांसू लिस्टिंग के बाद शेयर लोअर सर्किट पर 

    Shanthala FMCG Products के बारे में

    यह कंपनी बड़ी-बड़ी एफएमसीजी कंपनियों को ब्रांडेड पैकेज्ड फूड्स, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स, किताब-कॉपी जैसी स्टेशनरी प्रोडक्ट्स, माचिस, अगरबत्ती और तंबाकू से जुड़े प्रोडक्ट्स इत्यादि बेचती है। इसकी शुरुआत 1996 में हुई थी। 2007 में यह आईटीसी की ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर बन गई। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 में इसे 14.41 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो वित्त वर्ष 2022 में घटकर 4.52 लाख रुपये पर आ गया। हालांकि फिर फिर वित्त वर्ष 2023 में यह उछलकर 17.73 लाख रुपये पर पहुंच गया। इस वित्त वर्ष की बात करें तो अप्रैल-अगस्त 2023 में इसे 10.15 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हो चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।