Get App

Stock Market News: आधे मार्केट कैप के बराबर ऑर्गेनिंग फार्मिंग में निवेश, आपके पास है यह शेयर?

Stock Market News: इस कंपनी ने वर्ष 2030 तक सालाना 30 फीसदी की चक्रवृद्धि रफ्तार से बढ़ रहे ऑर्गेनिक फार्मिंग सेक्टर में एंट्री मारी है। इसे लेकर कंपनी ने अपने मार्केट कैप के आधे के बराबर निवेश का ऐलान किया है। इसका आज शेयरों पर पॉजिटिव असर तो नहीं दिखा है लेकिन पिछले महीने फरवरी में सामने आया था कि मॉरीशस के एक विदेशी संस्थागत निवेशक इसके 90 लाख शेयर खरीदे थे

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 21, 2025 पर 3:57 PM
Stock Market News: आधे मार्केट कैप के बराबर ऑर्गेनिंग फार्मिंग में निवेश, आपके पास है यह शेयर?
Sharanam Infraproject ने ऑर्गेनिक फार्मिंग में 24.71 करोड़ रुपये का निवेश किया है और इसका फुल मार्केट कैप 42.18 करोड़ रुपये है। (File Photo- Pexels)

Stock Market News: शरणम इंफ्राप्रोजेक्ट्स ने वर्ष 2030 तक सालाना 30 फीसदी की चक्रवृद्धि रफ्तार से बढ़ रहे ऑर्गेनिक फार्मिंग सेक्टर में एंट्री मारी है। इसे लेकर कंपनी ने अपने मार्केट कैप के आधे के बराबर निवेश का ऐलान किया है। इसका आज शेयरों पर पॉजिटिव असर तो नहीं दिखा है लेकिन पिछले महीने फरवरी में सामने आया था कि मॉरीशस के एक विदेशी संस्थागत निवेशक अल महा इंवेस्टमेंट फंड ने 0.86 रुपये के औसत भाव पर इसके 90 लाख शेयर खरीदे थे। आज की बात करें तो आज बीएसई पर यह 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 0.77 रुपये के भाव (Sharanam Infraproject and Trading Share Price) पर बंद हुआ है।

Sharanam Infraproject ने कितना किया है ऑर्गेनिक फार्मिंग में निवेश?

शरणम इंफ्राप्रोजेक्ट ने ऑर्गेनिक फार्मिंग में 24.71 करोड़ रुपये का निवेश किया है और इसका फुल मार्केट कैप 42.18 करोड़ रुपये है। इस समय ऑर्गेनिक फल, सब्जियों, अनाज और डेयरी प्रोडक्ट्स की देश-विदेश में मांग बढ़ी है और इसके वर्ष 2030 तक सालाना 20 फीसदी के चक्रवृद्धि दर से बढ़ने की उम्मीद है। अब कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसमें यह 24.71 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कैसी है सेहत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें