Share Market Today: आखिरी घंटे में हुई भारी खरीदारी से शेयर बाजार आज 12 सितंबर को नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। सेंसेक्स ने जहां पहली बार 83,000 अंक को पार किया। वहीं निफ्टी भी 470 अंक उछलकर 25,400 पर पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब 6 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी ऑटो, मेटल और एनर्जी शेयरों में देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी क्रमश: 1.32 फीसदी और 0.79 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।
