Share Market Holiday 1 May 2024 on Maharashtra Diwas: आज 1 मई 2024 को शेयर बाजार बंद रहने वाला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) आज बुधवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बंद रहने वाला है। स्टॉक मार्केट के अलावा डेरिवेटिव, इक्विटी, SLB, करेंसी डेरिवेटिव के साथ इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव भी बंद रहने वाला है। महाराष्ट्र दिवस के बाद NSE और BSE दोनों पर 2 मई को रेगुलर कारोबार फिर से शुरू होगा।
