Get App

Share Market Crash: 4 वजह से लगातार सातवें दिन Nifty लाल, Sensex में 400 अंकों की गिरावट, ट्रंप के इस काम से कोहराम

Share Market Crash: आज लगातार सातवें कारोबारी दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव रहा। एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच सेंसेक्स (Sensex) 400 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी (Nifty) भी फिसलकर 24000 के करीब आ गया। जानिए मार्केट में गिरावट की चार मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 19, 2026 पर 4:14 PM
Share Market Crash: 4 वजह से लगातार सातवें दिन Nifty लाल, Sensex में 400 अंकों की गिरावट, ट्रंप के इस काम से कोहराम
एक कारोबारी दिन पहले 18 अगस्त को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 492.70 प्वाइंट्स यानी 0.63% की गिरावट के साथ 77,235.46 और निफ्टी 132.75 प्वाइंट्स यानी 0.55% की फिसलन के साथ 24,154.90 पर बंद हुआ था। आज ये फिर लाल खुले।

Share Market Crash: होर्मुज को अमेरिकी नक्शे में दिखाने पर मची खलबली और कच्चे तेल में लगातार चौथे दिन उबाल पर एशियाई मार्केट झुलस गया और इसकी आंच घरेलू मार्केट में भी महसूस हुई। लगातार सातवें कारोबारी दिन आज मार्केट में बिकवाली का दबाव दिख रहा। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 24000 के करीब आ गया और दिन के आखिरी में ये गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में तेज दबाव दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.21% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 0.51% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

की गिरावट के साथ बंद हुए।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 19 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 325.78 प्वाइंट्स यानी 0.42% की गिरावट के साथ 76,909.68 और निफ्टी 76.60 प्वाइंट्स यानी 0.32% की फिसलन के साथ 24,078.30 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 412.57 प्वाइंट्स टूटकर 76,822.89 और निफ्टी 129.25 प्वाइंट्स गिरकर 24,025.65 तक आ गया था। 10 अगस्त 2026 के लगभग फ्लैट क्लोजिंग 24,583.80 से निफ्टी इन सात दिनों में आज के इंट्रा-डे के निचले स्तर से 558.15 और सेंसेक्स 13 अगस्त को 0.15% की बढ़त के साथ 78,079.96 के क्लोजिंग से चार दिन में 1,257.07 प्वाइंट्स टूटा।

Share Market Crash: ये है वजह

ट्रंप के नक्शे से खलबली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें