Share Market Crash: IT Sector के दबाव में डे-हाई से Sensex आया 700 प्वाइंट्स नीचे, तीन वजहों से Nifty धड़ाम

Share Market Fall: शुरुआती कारोबार की बढ़त गंवाते हुए सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लाल हो गए। आईटी सेक्टर ने तो मार्केट पर तगड़ा दबाव बना दिया। जानिए मार्केट में गिरावट की तीन मुख्य वजह और सेक्टरवाइज क्या रुझान है

अपडेटेड Jun 30, 2026 पर 4:08 PM

Share Market Crash: एशियाई के अधिकतर बाजारों और अमेरिकी मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच आज घरेलू स्टॉक मार्केट में शुरुआती रौनक के बाद दबाव दिखने लगा। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी की बात करें तो शुरुआती बढ़त गंवाते हुए ये काफी नीचे आ गए। सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी 24000 का लेवल तोड़ते हुए ऐसा टूटा कि 24850 के नीचे तक आ गया। ब्रोडर लेवल पर थोड़ा अलग माहौल दिखा और मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में रौनक दिखी। इसमें भी निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से थोड़ी कम बढ़त रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 दूसरी तरफ 1% से अधिक के उछाल के साथ बंद हुआ।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 249.70 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 76,478.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 80.50 प्वाइंट्स यानी 0.34% की फिसलन के साथ 23,865.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 308.99 प्वाइंट्स चढ़कर 77,037.36 तक पहुंचा था जिससे यह 707.97 प्वाइंट्स फिसलकर 76,329.39 तक आ गया तो दूसरी तरफ निफ्टी 50 भी शुरुआती कारोबार में 89.30 प्वाइंट्स उछलकर 24,035.55 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा था और फिर रिवर्स होकर 206.35 प्वाइंट्स टूट गया और 23,829.20 तक आ गया।

Share Market Fall: ये है वजह

IT सेक्टर ने बनाया तगड़ा दबाव


मार्केट पर आज आईटी शेयरों ने दबाव बनाया और सेंसेक्स के टॉप 3 लूजर आईटी स्टॉक्स ही रहे तो निफ्टी आईटी ढाई फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। बैंकिंग शेयरों में भी दबाव दिखा और निफ्टी बैंक लाल बंद हुआ। हालांकि रियल्टी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक मजबूत हुआ तो निफ्टी ऑटो आधे फीसदी से अधिक की गिरावट से उबरते हुए ग्रीन जोन में बंद हुआ।

मंथली एक्सपायरी

आज निफ्टी के साथ-साथ बैंक निफ्टी समेत एनएसई के अन्य इंडेक्स के डेरिवेटिव्स की मंथली एक्सपायरी है। इनके अलावा स्टॉक्स के भी F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) कॉन्ट्रैक्ट्स की भी आज मंथली एक्सपायरी है तो मार्केट में इसका असर दिखा।

मुनाफावसूली

चूंकि वीकेंड पर अमेरिका और ईरान के बीच एक बार हमले शुरू हुए थे तो अभी दोनों देशों के हमले रोकने के बावजूद डर बना हुआ है। ऐसे में मार्केट में तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया तो इस पर दबाव पड़ा और यह नीचे आ गया।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

लगातार दूसरे दिन Sensex-Nifty लाल बंद, लेकिन स्मॉलकैप के दम पर बढ़ी निवेशकों की दौलत

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।