शेयर बाजार धड़ाम, गौतम अदाणी पर लगे आरोपों सहित इन 4 वजहों से निवेशक बर्बाद...₹6 लाख करोड़ डूबे

Share Market Falls: सुबह 11 बजे के करीब, सेंसेक्स लगभग करीब 532 अंक गिरकर 77,045 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी करीब 200 अंक टूटकर 23,310 के स्तर पर आ गया था। आईटी, फार्मा और रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.22 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। आइए जानते हैं कि इस गिरावट के पीछे 4 सबसे बड़ी वजह क्या रही-

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 11:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Falls: अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 10 फीसदी का लोअर सर्किट लगा

Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार 21 नवंबर को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। अदाणी ग्रुप से जुड़े नए विवाद और रूस-यूक्रेन संघर्ष के तेज होने के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों करीब 0.75% तक लुढ़क गए। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 6 लाख करोड़ रुपये तक घट गई। सुबह 11 बजे के करीब, सेंसेक्स लगभग करीब 532 अंक गिरकर 77,045 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी करीब 200 अंक टूटकर 23,310 के स्तर पर आ गया था। आईटी, फार्मा और रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.22 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

आइए जानते हैं कि इस गिरावट के पीछे 4 सबसे बड़ी वजह क्या रही-

1. अदाणी ग्रुप के शेयरों में भूचाल

अदाणी ग्रुप के शेयरों में गुरुवार को भारी गिरावट आई। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 10 फीसदी का लोअर सर्किट लगा। वहीं अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 20% गिरकर 697.25 रुपये पर लोअर सर्किट में आ गया। अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों ने भी 17 फीसदी का गोता लगाया। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि एक अमेरिकी कोर्ट में गौतम अदाणी और उनकी टीम पर सोलर कॉन्ट्रैक्ट्स पाने के लिए 250 मिलियन डॉलर (करीब 2,100 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने और निवेशकों को गुमराह करने आरोप लगाया गया है। आरोप-पत्र में गौतम अदाणी सहित 7 लोगों के नाम है। इन आरोपों के बाद अदाणी ग्रुप ने अपने प्रस्तावित डॉलर बॉन्ड की बिक्री को वापस ले लिया है।


2. रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ा तनाव

रूस-यूक्रेन के बीच जंग अचानक तेज हो गई है। यूक्रेन ने रूस के भीतरी इलाकों में लंबी दूरी वाली क्रूज मिसाइलों से हमला किया है। वहीं रूस ने जवाब में परमाणु हमले तक की धमकी दी है। फिस्डम के रिसर्च हेड, नीरव करकेरा ने कहा, "बाजार के लिए सेंटीमेंट चिंताजनक बना हुई है। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव ने पहले से ही सतर्क बाजार माहौल में तनाव की एक नई लेयर जोड़ दी है।"

3. FIIs की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शेयर बाजार से लगातार पैसा निकालना जारी रखा है। नवबंर महीने में अब तक वह करीब 34,348.30 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी कर चुके हैं। करकेरा ने कहा, "किसी पॉजिटिव फैक्टर्स के बिना नियर-टर्म में बाजार में तेजी की संभावना की सीमित दिख रही है। दूसरी ओर FIIs की तेज बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाए रखा है। यह बताता है कि बाजार में अस्थिरता बनी रहने की संभावना है।"

4. कमजोर ग्लोबल संकेत

ग्लोबल मार्केट से भी आज संकेत कमजोर रहे। एनवीडियो के उम्मीद से कमजोर अनुमानों के चलते एशियाई बाजार आज गिरावट के साथ खुले। जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट घाटे में कारोबार कर रहे थे। हालांकि साउथ कोरिया का कॉस्पी इंडेक्स हरे निशान में था।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि अब नियर-टर्म में सभी की निगाहें महाराष्ट्र राज्य चुनाव के नतीजों पर रहेंगी। उनका मानना है कि राजनीतिक और आर्थिक दोनों नजरिए से महाराष्ट्र काफी अहम राज्य हैं। अगर यहां नतीजों में कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिला तो, बाजार में अस्थिरता पैदा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Adani Stocks: अदाणी के शेयरों में भूचाल, लगा 20% का लोअर सर्किट; गौतम अदाणी पर अमेरिका में घूसखोरी का आरोप

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।