Get App

सेंसेक्स-निफ्टी में 1% की गिरावट, निवेशकों के ₹4.10 लाख करोड़ डूबे, US राष्ट्रपति चुनाव से पहले शेयर बाजार लाल

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 4 नवंबर मंदी का माहौल छाया रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स में 1% से अधिक की गिरावट देखी गई। बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स भी 1.5% तक लुढ़क गए। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 4.10 लाख करोड़ का घाटा हुआ। सभी सेक्टोरल भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, ऑयल एंड गैस, एनर्जी, यूटिलिटी और पावर शेयरों में देखने को मिली

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 04, 2024 पर 4:14 PM
सेंसेक्स-निफ्टी में 1% की गिरावट, निवेशकों के ₹4.10 लाख करोड़ डूबे, US राष्ट्रपति चुनाव से पहले शेयर बाजार लाल
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 442 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 4 नवंबर को मंदी का माहौल छाया रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स में 1% से अधिक की गिरावट देखी गई। बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स भी 1.5% तक लुढ़क गए। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 4.10 लाख करोड़ का घाटा हुआ। सभी सेक्टोरल भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, ऑयल एंड गैस, एनर्जी, यूटिलिटी और पावर शेयरों में देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से पहले निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की। इसके अलावा सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजों के चलते भी बाजार का सेंटीमेंट कमजोर रहा।

इस गिरावट के साथ ही निफ्टी अब अपने ऑल टाइम हाई से करीब 10 प्रतिशत नीचे आ गया है और इसने अपने 5-महीने के निचले स्तर को भी छू लिया है। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 941.88 अंक या 1,18 फीसदी की गिरावट के साथ 78,782.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 309 अंक या 1.27 फीसदी की लुढ़ककर 23,995.35 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹4.10 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 1 नवंबर को घटकर 442 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 1 नवंबर को 448.10 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.10 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.10 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें