Get App

Share Market Holiday Today: आज बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE और NSE में नहीं होगा कारोबार

Share Market Holiday Today: आज सोमवार 20 मई को शेयर बाजार बंद रहने वाला है। लोकसभा आम चुनाव के कारण आज BSE और NSE में कारोबार नहीं होगा। बेंचमार्क भारतीय इक्विटी बाजार, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों सोमवार 20 मई 2024 को बंद रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2024 पर 6:00 AM
Share Market Holiday Today: आज बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE और NSE में नहीं होगा कारोबार
Share Market Holiday Today: आज सोमवार 20 मई को शेयर बाजार बंद रहने वाला है।

Share Market Holiday Today: आज सोमवार 20 मई को शेयर बाजार बंद रहने वाला है। लोकसभा आम चुनाव के कारण आज BSE और NSE में कारोबार नहीं होगा। बेंचमार्क भारतीय इक्विटी बाजार, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों सोमवार 20 मई 2024 को बंद रहेंगे। बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और SLB और करेंसी सेगमेंट सोमवार को बंद रहेंगे। शेयर बाजार मंगलवार 21 मई को खुलेगा। 20 मई को शेयर बाजार की यह छुट्टी Negotiable Instruments Act 1881 के सेक्शन 25 के तहत है। ये चुनावी प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी के महत्व को पहचानती है।

आज होंगे महाराष्ट्र में चुनाव

स्टॉक मार्केट्स 20 मई को बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन मुंबई में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतदान होने वाला है। लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत मुंबई में सभी 6 लोकसभा सीट्स पर वोट पड़ेंगे। आज महाराष्ट्र की धुले, डिंडोरी, नासिक, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और पालघर लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग की घोषणाओं के अनुसार महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होने वाले थे। इस आम चुनाव की छुट्टी के बाद शेयर बाजार की अगली छुट्टी 17 जून 2024 (सोमवार) को 'बकरी ईद' पर होगी। बाकी कैलेंडर ईयर 2024 में लोकसभा चुनाव की छुट्टियों के बाद 7 छुट्टियां और आएंगी।

रहेगा शेयर बाजार बंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें