इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सब कुछ समय से पहले ही पा लेना चाहते हैं चाहे करियर हो, सेहत हो या कोई और लक्ष्यहर जगह हम सबसे आगे निकलना चाहते हैं, लेकिन क्या हर बार तेज चलना ही जरूरी है? यह सवाल ल्यूक कॉटिन्हो ने खुद से पूछा है|

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सब कुछ समय से पहले ही पा लेना चाहते हैं चाहे करियर हो, सेहत हो या कोई और लक्ष्यहर जगह हम सबसे आगे निकलना चाहते हैं, लेकिन क्या हर बार तेज चलना ही जरूरी है? यह सवाल ल्यूक कॉटिन्हो ने खुद से पूछा है|
हेल्थ एक्सपर्ट ल्यूक कॉटिन्हो (Luke Coutinho) हाल ही में 5 दिन जापान में रहे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने X पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि जापान के 4 शब्दों ने उनका जिंदगी को देखने का तरीका ही बदल दिया।
1. यूटोरी - थोड़ा खाली समय भी जरूरी है
यूटोरी का मतलब है जीवन में थोड़ी जगह बनाकर रखना। हम अक्सर दिन के हर मिनट को काम, मीटिंग या एक्सरसाइज से भर देते हैं। ल्यूक कहते हैं, शरीर को आराम चाहिए होता है और दिमाग तभी अच्छे से काम करता है जब उसे शांति मिले। हर वक्त बिजी रहना जरूरी नहीं। कभी-कभी बिना कुछ किए बस बैठना भी बहुत जरूरी है।
2. रेई - सम्मान सिर्फ बड़ों का नहीं, छोटों का भी करना चाहिए
रेई का मतलब है इज्जत और अदब। जापान में लोग शुक्रिया कहने या स्वागत करने के लिए झुककर अभिवादन करते हैं। ल्यूक के मुताबिक, किसी को सम्मान देने से आपका कद छोटा नहीं होता। बल्कि इससे आपका अच्छा व्यक्तित्व दिखता है। दूसरों की इज्जत करना कमजोरी नहीं, आपकी अच्छाई है।
3. पिन पिन कोरोरी - लंबी उम्र नहीं, सेहतमंद उम्र जरूरी
इसका मतलब है आखिरी समय तक चुस्त-दुरुस्त रहना। सिर्फ ज्यादा साल जीना लक्ष्य नहीं होना चाहिए। लक्ष्य ये होना चाहिए कि आप जब तक जिएं, एक्टिव और हेल्दी रहें। रोज की छोटी-छोटी अच्छी आदतें आपको लंबे समय तक फिट रख सकती हैं।
4. इसोगाबा मावारे - जल्दबाजी नहीं, धीरज से चलें
इसका मतलब है, जल्दी पहुंचना है तो कभी-कभी धीमा और लंबा रास्ता चुनना बेहतर होता है। आज हम सबको तुरंत रिजल्ट चाहिए। जल्दी सक्सेस और जल्दी सेहत में सुधार। लेकिन अच्छी सेहत और अच्छी आदतों में समय लगता है। धीरे-धीरे और रोज की कोशिश से ही अच्छा नतीजा मिलता है।
उन्होंने आखिर में लिखा कि जापान ने उन्हें सिर्फ हेल्थ नहीं, बल्कि जीने का तरीका सिखाया। हर दिन हम कैसे जीते हैं, इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। थोड़ा आराम, दूसरों के लिए सम्मान, सेहत का ध्यान और धैर्य - यही छोटी बातें जिंदगी को बेहतर बना देती हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।