Share Markets: शेयर बाजार इस समय हर रोज नए कीर्तिमान बना रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने नए ऑल-टाइम छू रहे हैं। कई मार्केट एक्सपर्ट्स इसे 'सैंटा क्लॉज रैली कह रहे हैं। क्रिसमस के त्यौहार के आसपास शेयर बाजार में आने वाली तेजी को 'सैंटा क्लॉज रैली' के नाम से बुलाया जाता है। हालांकि जब बाजार में सबकुछ ठीक चल रहा है, लोगों के पैसे बन रहे हैं, उन्हें मुनाफा हो रहा है, ठीक उसी समय भारत से दूर कुछ ऐसी चीजें भी हो रही हैं, जो आगे चलकर बाजार के इस पूरे मूड को बिगाड़ सकती है। इसलिए कुछ एक्सपर्ट्स अभी से निवेशकों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। मुख्य रुप से 2 चीजों को लेकर चिंताएं जताई जा रही है।
