कारोबार के अंत में सेंसेक्स 51.73 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 58,298.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 6.15 अंक यानी 0.04 फीसदी टूटकर 17,382.00 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell- वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिली और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में फार्मा, मेटल, IT शेयरों में खरीदारी रही जबकि FMCG, ऑटो शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। वहीं बैंकिंग, रियल्टी, एनर्जी शेयरों पर दबाव रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 51.73 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 58,298.80 के स्त
Closing Bell- वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिली और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में फार्मा, मेटल, IT शेयरों में खरीदारी रही जबकि FMCG, ऑटो शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। वहीं बैंकिंग, रियल्टी, एनर्जी शेयरों पर दबाव रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 51.73 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 58,298.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 6.15 अंक यानी 0.04 फीसदी टूटकर 17,382.00 के स्तर पर बंद हुआ।
ग्लोबल संकेत अच्छे, एशिया और US में तेजी
वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिली है। SGX NIFTY 70 अंक उछलकर 17 हजार 500 के पार निकला है। अच्छे नतीजों और आर्थिक आंकड़े से कल अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी दिखी ।
क्रूड में नरमी, $98 के नीचे ब्रेंट
कच्चे तेल के मोर्च पर भी अच्छी खबर है। अमेरिका में क्रूड भंडार बढ़ने और OPEC+ के सितंबर में उत्पादन 1 लाख बैरल बढ़ाने के फैसले से क्रूड कीमतों में नरमी आई है। ब्रेंट 97 डॉलर के नीचे आया।
RIL: फॉर्च्यून टॉप 500 में रैंकिंग उछली
Fortune TOP 500 Global Ranking में रिलायंस इंडस्ट्रीज की तगड़ी उछाल देखने को मिली है। इस साल कंपनी की रैंकिंग 51 पायदान बढ़कर 104 पर पहुंची है।
इंडिगो का घाटा घटा, रेवेन्यू तीन गुना
पहली तिमाही में इंडिगो के अच्छे नतीजे आए है। कंपनी का घाटा 3174 करोड़ रुपये से घटकर 1064 करोड़ रुपये हुआ। रेवेन्यू तीन गुना से ज्यादा हुआ। मैनेजमेंट ने कहा- कॉरपोरेट और टूरिस्ट ट्रैवेल में जोरदार ग्रोथ दिखी ।