Share Market: शेयर बाजार में फरवरी 2023 के बाद सबसे लंबी गिरावट, निवेशकों के ₹1.5 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला सोमवार 18 नवंबर को भी जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 7वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। फरवरी 2023 के बाद यह पहली बार है, जब शेयर बाजार में इतने लंबे समय तक गिरावट रही है। इसके चलते निवेशकों की कुल संपत्ति आज करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये घट गई

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 4:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 429.13 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला सोमवार 18 नवंबर को भी जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 7वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। फरवरी 2023 के बाद यह पहली बार है, जब शेयर बाजार में इतने लंबे समय तक गिरावट रही है। इसके चलते निवेशकों की कुल संपत्ति आज करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये घट गई। अमेरिकी में ब्याज दरें में कटौती की रफ्तार थमने, कमजोर तिमाही नतीजे, विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली और ऊंचे वैल्यूएशन के कारण बाजार का सेंटीमेंट नेगेटिव बना हुआ है। आज के कारोबार के दौरान आईटी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। इसके अलावा ऑयल एंड गैस, एनर्जी और यूटिलिटी इंडेक्स भी 1 फीसदी से अधिक लुढ़ककर बंद हुए। दूसरी ओर मेटल, रियल्टी और ऑटो शेयरों में खरीदारी रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.17 और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.69 फीसदी गिरकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंक या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 77,339.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 78.90 अंक या 0.34 फीसदी लुढ़ककर 23,453.80 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹1.47 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 18 नवंबर को घटकर 429.13 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 14 नवंबर को 430.60 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.47 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.47 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 2.39 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL), नेस्ले इंडिया (Nestle India), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर 1.20 फीसदी से लेकर 1.44 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 16 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर 3.05 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इंफोसिस (Infosys), एनटीपीसी (NTPC), एचसीएल टेक (HCL Tech) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में 1.36 फीसदी से 2.82% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex98

2,172 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,224 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,613 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,484 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 127 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 166 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 192 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex98f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- IT कंपनियों के शेयर धड़ाम, निफ्टी आईटी इंडेक्स 3% टूटा, एक बयान से धड़ाधड़ स्टॉक बेचने लगे निवेशक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।