Market Wealth: दिन भर की उठा-पटक के बाद दिन के आखिरी में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) लगभग फ्लैट ग्रीन जोन में बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) भी एकदम फ्लैट बंद हुआ है। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो बीएसई मिडकैप 90.23 प्वाइंट्स यानी 0.36 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप इंडेक्स 75.76 प्वाइंट्स यानी 0.27 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। इसके चलते आज निवेशकों के 38582 करोड़ डूब गए। सेक्टरल इंडेक्स की बात करें तो इनमें मिला-जुला रुझान रहा।
निफ्टी बैंक 0.34 फीसदी, निफ्टी ऑटो 1.03 फीसदी और निफ्टी मेटल 1.37 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी फार्मा 0.48 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर 0.30 फीसदी, निफ्टी आईटी 0.69 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी 0.89 फीसदी चढ़कर बंद हुए हैं। सेंसेक्स आज 22.71 प्वांइट्स चढ़कर 59,655.06 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) भी एकदम फ्लैट महज 0.40 प्वाइंट गिरकर 17,624.45 पर बंद हुआ है।
निवेशकों के आज 38582 करोड़ स्वाहा
बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप आज 2,64,97,031.05 करोड़ रुपये रह गया है। एक कारोबारी दिन पहले यह 2,65,35,613.48 करोड़ रुपये पर था। इसका मतलब हुआ है कि आज मार्केट की उठा-पटक में कुल कंपनियों का मार्केट कैप 38,582.43 करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों के इतने रुपये 38,582.43 करोड़ रुपये डूब गए हैं। बीएसई पर आज 3599 शेयरों में ट्रेडिंग हुई जिसमें से 1545 चढ़कर और 1923 गिरकर बंद हुए हैं। वहीं 131 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 12 शेयरों में आज अपर सर्किट लगा और 5 लोअर सर्किट पर आ गए।
Sensex की 14 कंपनियां चढ़कर बंद
सेंसेक्स की 30 लिस्टेड कंपनियों में से 14 आज ग्रीन जोन में बंद हुई हैं। सबसे अधिक तेजी आज आईटीसी, टीसीएस और विप्रो में रही। आईटीसी आज 1.99 फीसदी, टीसीएस 1.84 फीसदी और विप्रो 1.42 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं सबसे अधिक गिरावट टेक महिंद्रा, मारुति और टाटा स्टील में रही। टेक महिंद्रा में 2.26 फीसदी, मारुति मं 1.86 फीसदी और टाटा स्टील में 1.71 फीसदी की गिरावट रही। नीचे इन सभी कंपनियों में तेजी और गिरावट के साथ उनके मौजूदा भाव की डिटेल्स दी जा रही है-