Share Market Holiday: कृष्ण जन्माष्टमी पर शेयर बाजार बंद या होगी ट्रेडिंग, चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

अगस्त महीने में शनिवार और रविवार के अलावा स्टॉक मार्केट में केवल एक ही सार्वजनिक अवकाश था और वह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का था। 20 अगस्त को बीएसई सेंसेक्स 378.18 अंक उछलकर 80,802.86 पर और एनएसई निफ्टी 126.20 अंकों की बढ़त के साथ 24,698.85 पर बंद हुआ। निफ्टी पर SBI लाइफ, HDFC लाइफ, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और श्री राम फाइनेंस टॉप गेनर्स रहे

अपडेटेड Aug 20, 2024 पर 4:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बाकी बचे अगस्त में 24 अगस्त को शनिवार और 25 अगस्त को रविवार की छुट्टी के चलते बाजार बंद रहेंगे।

इस साल कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2024) सोमवार, 26 अगस्त को है। इस दिन पूरा देश भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को बड़ी ही धूमधाम से मनाएगा। इस त्योहार के चलते कई जगहों पर छुट्टी रहेगी। लेकिन शेयर बाजार में इस दिन कारोबार बंद नहीं होगा। जन्माष्टमी पर भी BSE और NSE पर बाकी कारोबारी दिनों की तरह ही शेयरों की ट्रेडिंग होगी। कमोडिटीज में ट्रेडिंग का प्लेटफॉर्म MCX (Multi Commodity Exchange) भी खुला रहेगा।

बता दें कि कुछ सार्वजनिक अवकाशों के अलावा शेयर बाजार और MCX हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। अगस्त महीने में शनिवार और रविवार के अलावा स्टॉक मार्केट में केवल एक ही सार्वजनिक अवकाश था और वह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का था। बाकी बचे अगस्त में 24 अगस्त को शनिवार और 25 अगस्त को रविवार की छुट्टी के चलते बाजार बंद रहेंगे।

बाकी बचे साल में शनिवार-रविवार के अलावा और कितनी छुट्टियां


अगस्त महीना खत्म होने के बाद बाकी बचे साल 2024 में शेयर बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज शनिवार, रविवार के अलावा और किन सार्वजनिक अवकाशों पर बंद रहेंगे, उसकी डिटेल इस तरह है-

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती

1 नवंबर: दिवाली-लक्ष्मी पूजन

15 नवंबर: गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर: क्रिसमस

याद रहे कि दिवाली की शाम मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए 1 घंटे के लिए शेयर बाजार खुलता है। सितंबर महीने में शेयर बाजार में कोई छुट्टी नहीं है।

₹5740 के लेवल तक चढ़ेगा TCS का शेयर! मैक्वेरी से मिला सबसे ज्यादा टारगेट प्राइस, कीमत ने छुआ 52 वीक का नया हाई

20 अगस्त को सेंसेक्स 378 अंक चढ़ा

स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार, 20 अगस्त को अच्छी तेजी रही। सेंसेक्स 378.18 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,802.86 पर बंद हुआ। निफ्टी में लगातार चौथे दिन तेजी रही और यह 126.20 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,698.85 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और सन फार्मा प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।