₹5740 के लेवल तक चढ़ेगा TCS का शेयर! मैक्वेरी से मिला सबसे ज्यादा टारगेट प्राइस, कीमत ने छुआ 52 वीक का नया हाई

TCS Stock Price: मैक्वेरी ने टीसीएस के लिए अपने आय अनुमानों में बदलाव नहीं किया है। ब्रोकरेज ने कहा है कि TCS ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड एक लेगेसी मॉडर्नाइजेशन फ्रेमवर्क क्रिएट किया है। स्टॉक के लिए दूसरा सबसे अधिक टारगेट प्राइस नुवामा ने दिया है, जो कि 4,800 रुपये प्रति शेयर है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 33 प्रतिशत चढ़ी है

अपडेटेड Aug 20, 2024 पर 4:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
20 अगस्त को TCS के शेयर में मामूली ही सही लेकिन तेजी है।

TCS Share Price: आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर आगे 5,740 रुपये प्रति शेयर का लेवल छू सकता है। यह उम्मीद ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने जताई है। मैक्वेरी का टारगेट प्राइस TCS शेयर के बीएसई पर 20 अगस्त को बंद भाव से करीब 27 प्रतिशत ज्यादा है। इतना ही नहीं यह यह TCS के शेयर के लिए बाजार में सबसे अधिक टारगेट प्राइस है।

ब्रोकरेज ने TCS को अपनी "Marquee idea list" में शामिल किया है और स्टॉक के लिए अपनी "आउटपरफॉर्म" रेटिंग को बरकरार रखा है। मैक्वेरी ने TCS स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 4,750 रुपये से बढ़ाकर 5,740 रुपये प्रति शेयर किया है। स्टॉक के लिए दूसरा सबसे अधिक टारगेट प्राइस नुवामा ने दिया है, जो कि 4,800 रुपये प्रति शेयर है।

TCS शेयर में तेजी


20 अगस्त को TCS के शेयर में तेजी है। शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 4503 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 1.6 प्रतिशत चढ़ा और 4564.75 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कारोबार बंद होने पर शेयर करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4522.55 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 16.36 लाख करोड़ रुपये है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 4,938.25 रुपये है।

TCS को लेकर क्या मानती है मैक्वेरी

मैक्वेरी ने एक ब्रीफिंग में भाग लिया, जहां TCS ने AI और कुछ दूसरे यूज केसेज में अपने निवेश का प्रदर्शन किया। ब्रोकरेज ने कहा है कि TCS ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड एक लेगेसी मॉडर्नाइजेशन फ्रेमवर्क क्रिएट किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लेगेसी मॉडर्नाइजेशन को बहुत अधिक सटीकता और कम लागत पर संभव बना सकता है और इसके लिए एक बड़ा बाजार खोल सकता है।

Reliance Power के शेयर में आई 5% तेजी, लगा अपर सर्किट; अदाणी के साथ डील की खबर से बढ़ी खरीद

मैक्वेरी का मानना ​​है कि टीसीएस के पास सर्विसेज और जियोग्राफीज का सबसे व्यापक पोर्टफोलियो है, जो कम जोखिम के साथ-साथ निरंतर विकास की अनुमति देता है। हालांकि मैक्वेरी ने टीसीएस के लिए अपने आय अनुमानों में बदलाव नहीं किया है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।