Get App

2024 में इन शेयरों से रहें दूर, आ सकती है गिरावट, जानें स्टॉक मार्केट के लिए 5 बड़े खतरे

Stock Market outlook: शेयर बाजार के लिए 2023 शानदार साल रहा। सेंसेक्स और निफ्टी ने इस दौरान करीब 20 पर्सेंट का रिटर्न दिया। हालांकि बाजार के लिए नए साल 2024 की शुरुआत कमजोर रही और पहले हफ्ते में अस्थिरता बढ़ी है। वोलैटिलिटी इंडेक्स VIX बीते 1 जनवरी को बढ़कर 14.5 पर पहुंच गया था, जो उच्च स्तर की अस्थिरता का संकेत देता है। एनालिस्ट्स का मानना है कि उच्च VIX स्तरों पर बड़ी बिकवाली का दौर आ सकता है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 05, 2024 पर 9:49 AM
2024 में इन शेयरों से रहें दूर, आ सकती है गिरावट, जानें स्टॉक मार्केट के लिए 5 बड़े खतरे
एनालिस्ट्स का मानना है कि सेक्टर और कैटेगरी के हिसाब से 2024 उलटफेर का साल होगा

Stock Market outlook: शेयर बाजार के लिए 2023 शानदार साल रहा। सेंसेक्स और निफ्टी ने इस दौरान करीब 20 पर्सेंट का रिटर्न दिया। हालांकि बाजार के लिए नए साल 2024 की शुरुआत कमजोर रही और पहले हफ्ते में अस्थिरता बढ़ी है। वोलैटिलिटी इंडेक्स VIX बीते 1 जनवरी को बढ़कर 14.5 पर पहुंच गया था, जो उच्च स्तर की अस्थिरता का संकेत देता है। एनालिस्ट्स का मानना है कि उच्च VIX स्तरों पर बड़ी बिकवाली का दौर आ सकता है। हालांकि, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड, विनोद नायर का कहना है लंबी अवधि में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रहने का अनुमान है। इसके पीछे उन्होंने मजबूत इकोनॉमिक ग्रोथ और राजनीतिक स्थिरता को वजह बताया।

मनीकंट्रोल ने कई मार्केट एक्सपर्ट्स से उन प्रमुख जोखिमों के बारे में बात की, जिन पर निवेशकों को 2024 में नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व रैली से बाजार के काफी ऊपर जाने और अल-नीनो के कारण फूड इंफ्लेशन बढ़ने जैसे कारणों शेयर बाजार पर असर पड़ सकता है।

निवेशकों को कुछ कंसॉलिडेशन के लिए भी तैयार रहना चाहिए। Angel One में टेक्निकल और डेरिवेटिव के सीनियर एनालिस्ट, ओशो कृष्ण ने कहा, "हम इस समय प्राइस-आधार वाले करेक्शन के दौर में है, जहां हालिया रैली के बाद कई स्टॉक में एडजस्मेंट देखने को मिल सकता है। इसीलिए यहां पर वन-स्टेप अप्रोज के साथ व्यावहारिक नजरिया रखने की सलाह दी जाती है।"

वहीं नायर ने कहा, “हमें साल 2024 में दोनों प्रमुख इंडेक्स से 10-12 प्रतिशत के मामूली रिटर्न की उम्मीद है। यहां निवेश को डायवर्सिफाई कर मल्टी-एसेट्स में निवेश करने की सलाह दी जाती है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें