Sensex पांचवे दिन भी ग्रीन, Nifty 23900 के पार बंद, ₹5 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty closes green: अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत में घरेलू मार्केट में रौनक छा गई। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार पांचवे कारोबारी दिन मजबूत हुए और 4 सितंबर के बाद पहली बार निफ्टी 23,900 के पार गया। ब्रोडर लेवल पर और शानदार रुझान रहा और ओवरऑल निवेशकों की दौलत में आज ₹5 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Nov 04, 2026 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स और निफ्टी आज लगातार पांचवे कारोबारी दिन ग्रीन जोन में बंद हुए।

Share Market Rally: अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पिछड़ने का असर घरेलू मार्केट पर दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी लगातार पांचवे कारोबारी दिन उछल पड़े। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 478 प्वाइंट्स चढ़ गया तो निफ्टी भी 23900 के पार पहुंच गया। निफ्टी आज 4 सितंबर के बाद पहली बार 23900 के पार पहुंचा लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर यह 2 सितंबर के बाद आज 23900 के पार बंद हुआ।

ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 में करीब डेढ़ फीसदी तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2% से अधिक की मजबूती आई। साथ ही मार्केट में डर भी कम हुआ है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX आज 3.57% की गिरावट के साथ 15.16 पर बंद हुआ। इस शानदार रौनक में आज ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹5 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹5 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।

सेक्टरवाइज आज एफएमसीजी सेक्टर में शानदार रौनक रही और इसका निफ्टी इंडेक्स डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ तो निफ्टी मेटल में करीब 3% की तेजी आई। निफ्टी ऑटो आज 1% से अधिक तो निफ्टी रियल्टी करीब 3% ऊपर चढ़ा। आज सिर्फ आईटी सेक्टर में बिकवाली की आंधी चली, जिसका निफ्टी इंडेक्स डेढ़ फीसदी कमजोर हुआ।


अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 4 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 383.55 प्वाइंट्स यानी 0.50% की बढ़त के साथ 77,301.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 149.75 प्वाइंट्स यानी 0.63% की मजबूती के साथ 23,960.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 478.19 प्वाइंट्स उछलकर 77,396.04 तो निफ्टी भी 149.75 प्वाइंट्स चढ़कर 23,960.60 तक पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूटकर 76,604.85 और निफ्टी 23,696.15 तक आ गया था।

₹5.83 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 3 नवंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,87,65,636.39 करोड़ था। आज यानी 4 नवंबर 2026 को यह बढ़कर ₹ 4,93,49,306.59 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹5,83,670.2 करोड़ृ का इजाफा हुआ है।

Sensex के 21 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 21 ग्रीन जोन में बंद हुए। आज सबसे अधिक बढ़त बीईएल, टाटइन और इंडिगो में रही तो दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट टीसीएस, एचसीएलटेक और इंफोसिस में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

106 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4597 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 3074 शेयर आज मजबूत हुए तो 1313 में गिरावट रही जबकि 210 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 106 शेयर एक साल के हाई और 104 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 38 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

पांच वजहों से आज छाई मार्केट में रौनक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।