Share Market Rally: 25 साल में पहली बार लगातार आठ हफ्ते तक टूटने के बाद अब इस हफ्ते की शुरुआत मार्केट के लिए दमदार रही। एशियाई बाजारों में रौनक, अमेरिकी जॉब्स के कमजोर आंकड़े और कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने से घरेलू मार्केट को सपोर्ट मिला। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 750 प्वाइंट्स से अधिक ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी भी 22600 के पार चला गया और दिन के आखिरी में भी ये बढ़त के साथ बंद हुए। वैसे इंट्रा-डे में एक बार इसने पूरी तेजी गंवा दी थी लेकिन फिर निचले स्तर पर खरीदारी के दम पर इसने जबरदस्त वापसी भी की। ब्रोडर लेवल पर भी आज अच्छी रौनक दिखी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब आधे फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेक्टरवाइज आज मार्केट को एफएमसीजी और सरकारी बैंकों से सबसे तगड़ा सपोर्ट मिला। निफ्टी एफएमसीजी आज डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी पीएसयू बैंक करीब 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ। आज सिर्फ फार्मा सेक्टर में बिकवाली का तेज दबाव दिखा, जिसका निफ्टी इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी आईटी लगभग फ्लैट रेड जोन में बंद हुआ। ओवरऑल इस माहौल में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स 472.77 प्वाइंट्स यानी 0.66% की बढ़त के साथ 72,382.47 और निफ्टी भी 133.80 प्वाइंट्स यानी 0.60% की मजबूती के साथ 22,555.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 722.23 प्वाइंट्स चढ़कर 72,631.93 और निफ्टी 199.85 प्वाइंट्स उछलकर 22,621.80 तक पहुंच गया था।
₹1.10 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 1 अक्टूबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,68,01,845.12 करोड़ था। आज यानी 5 अक्टूबर 2026 को यह बढ़कर ₹4,69,12,233.39 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹110,388.27 करोड़ का इजाफा हुआ है।
Sensex के 20 स्टॉक्स ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 20 आज ग्रीन रहे। दिन के आखिरी में आज आईटीसी, जोमैटो की एटर्नल और भारती एयरटेल सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए तो दूसरी तरफ एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और सनफार्मा में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
144 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4760 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2118 शेयर आज मजबूत हुए तो 2372 में गिरावट रही जबकि 270 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 144 शेयर एक साल के हाई और 207 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 48 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।