Share Markets: इन 7 कारणों से उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा, लगातार चौथे दिन आई तेजी
Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 7 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली। मजूबत ग्लोबल संकेतों और एनर्जी शेयरों में खरीदारी से बाजार का सेंटीमेंट हाई रहा। दोपहर 1.30 बजे के करीब, सेंसेक्स 444.36 अंक या 0.54 फीसदी उछलकर 82,234.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 118.20 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 25,195.85 के स्तर तक पहुंच गया था
Share Market Rise: सितंबर तिमाही के आए मजूबत बिजनेस अपडेट्स ने बाजार में नया जोश भरा है
Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 7 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली। मजूबत ग्लोबल संकेतों और एनर्जी शेयरों में खरीदारी से बाजार का सेंटीमेंट हाई रहा। दोपहर 1.30 बजे के करीब, सेंसेक्स 444.36 अंक या 0.54 फीसदी उछलकर 82,234.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 118.20 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 25,195.85 के स्तर तक पहुंच गया था।
शेयर बाजार में आज की इस तेजी के पीछे 7 बड़े कारण रहे-
1. एनर्जी और मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी
शेयर बाजार में आज की तेजी को सबसे बड़ा सपोर्ट ऑयल एंड गैस और मेटल शेयरों में खरीदारी से मिला। इन दोनों सेक्टर्स के सेक्टोरल इंडेक्स आज कारोबार के दौरान क्रमश: 0.8 और 0.5 फीसदी तक उछल गए। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट से ऑयल मार्केट कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। इसके अलावा सरकार की ओर से LPG घाटे की भरपाई किए जाने की उम्मीद से इनमें तेजी को सपोर्ट मिला। सबसे अधिक तेजी सीमेंस एनर्जी इंडिया और पेट्रोनेट LNG के शेयरों में देखने को मिली।
2. अमेरिकी फेड की दरों में कटौती की उम्मीद
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की इस महीने के अंत में बैठक होने वाली है। इस बैठक के दौरान ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई जा रही है, जिससे बाजार का सेंटीमेंट मबजूत हुआ है। ब्याज दरों में कटौती से ग्लोबल लिक्विडिटी बढ़ती है, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों में विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलता है।
मेहता इक्विटीज के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट (रिसर्च), प्रशांत ताप्से ने बताया, "ग्लोबल मार्केट्स के लचीले रुख और केंद्रीय बैंकों की नरम पॉलिसी से शेयर बाजार की तेजी को सपोर्ट मिल रहा है। Nasdaq और S&P 500 के रिकॉर्ड स्तर छूने से भी निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है।"
3. दूसरी तिमाही के मजबूत बिजनेस अपडेट्स
बैंकों और फाइनेंशियल कंपनियों के सितंबर तिमाही के आए मजूबत बिजनेस अपडेट्स ने बाजार में नया जोश भरा है। इन बिजनेस अपडेट्स के चलते सितंबर तिमाही के दौरान कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
बजाज फाइनेंस ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसने 1.22 करोड़ नए लोन बुक किए, जो पिछले साल के 9.69 मिलियन से 26% अधिक हैं। इसकी कस्टमर फ्रैंचाइजी भी बढ़कर 11.06 करोड़ हो गई है। एंजल वन के सीनियर वीपी अमर देव सिंह ने बताया, “शेयर बाजार का अंडरटोन पॉजिटिव है क्योंकि कंज्मप्शन आधारित मांग और RBI की संभावित CRR कटौती से रिकवरी की उम्मीद है।”
4. ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत
एशियाई शेयर बाजारों में भी मंगलवार को मजबूती रही। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। चीन और साउथ कोरिया के बाजार छुट्टी पर रहे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार भी सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुए, जिससे ग्लोबल सेंटीमेंट पॉजिटिव रहा।
5. लगातार चौथे दिन वैल्यू बायिंग
पिछले आठ दिनों की गिरावट के बाद निवेशक अब लगातार चौथे दिन वैल्यू बायिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालिया गिरावट के बाद कई शेयरों का आकर्षक भाव पर आ गया था। इसके चलते निवेशक इसे एंट्री के लिए सही मौके के रुप में देख रहे हैं। इस बार्गेन हंटिंग ने शेयर बाजार को रफ्तार दी है।
6. रुपये में सुधार
भारतीय रुपया मंगलवार सुबह थोड़ा मजबूत होकर 88.7375 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले सत्र में 88.78 के स्तर पर था। एनालिस्ट्स का कहना है कि विदेशी पूंजी के आने की उम्मीदों से रुपये को सपोर्ट मिला है। हालांकि अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव के चलते यह मजबूती सीमित रह सकती हैं।
7. विदेशी निवेशकों की बिकवाली में कमी
मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, हाल के दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली घटती दिखाई दे रही है। जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट्स, डॉ वी के विजयकुमार ने बताया, "विदेशी निवेशकों की बिकवाली की रफ्तार कुछ कम होती दिखी है। सोमवार को FIIs ने केवल ₹313 करोड़ की बिकवाली की, जबकि DIIs ने ₹5036 करोड़ की जबरदस्त खरीदारी की। म्यूचुअल फंड्स में लगातार SIP के जरिए घरेलू निवेशक मार्केट को मजबूत सपोर्ट दे रहे हैं।"
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।