Get App

Share Market Rise: बाजार लगातार तीसरे दिन चढ़ा, सेंसेक्स 655 अंक तक उछला; निवेशकों की दौलत ₹2.43 लाख करोड़ बढ़ी

Share Market Rise: गुरुवार, 2 जुलाई को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,79,25,723.825 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह बढ़कर 4,81,68,778.27 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 03, 2026 पर 9:37 AM
Share Market Rise: बाजार लगातार तीसरे दिन चढ़ा, सेंसेक्स 655 अंक तक उछला; निवेशकों की दौलत ₹2.43 लाख करोड़ बढ़ी
एक दिन पहले सेंसेक्स 579.48 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 77,502.12 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में शुक्रवार, 3 जुलाई को लगातार तीसरे दिन तेजी है। सेंसेक्स खुलते ही 655 अंक तक चढ़ा। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.43 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। सेंसेक्स की ओपनिंग हरे निशान में 78,152.34 पर हुई। फिर यह पिछली क्लोजिंग से 655 अंक से ज्यादा चढ़कर 78,157.52 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी बढ़त के साथ 24,375.65 पर खुला और फिर 200 अंक से ज्यादा उछलकर 24,378.15 के हाई तक गया।

गुरुवार, 2 जुलाई को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,79,25,723.825 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह बढ़कर 4,81,68,778.27 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 2,43,054.445 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी।

एक दिन पहले क्या रहा था मार्केट का हाल

एक दिन पहले कच्चे तेल के दाम में गिरावट, वैश्विक स्तर पर सकारात्मक घटनाक्रमों और आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीद बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही थी। सेंसेक्स 579.48 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 77,502.12 पर बंद हुआ था। निफ्टी 169.85 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,175.70 पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें