Share Market: ग्लोबल मार्केट में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 11 नवंबर को 2 फीसदी से अधिक के उछाल के साथ बंद हुए। आईटी, मेटल और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में आज खासतौर से भारी खरीदारी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 1,181.34 अंक या 1.95 प्रतिशत बढ़कर 61,795.04 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 321.50 अंक या 1.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,349.70 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक (Nifty Bank) रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है।
