Get App

शेयर बाजार में सुस्ती, निफ्टी लगातार 14वें दिन हरे निशान में बंद, निवेशकों ने ₹67,000 करोड़ कमाए

Share Market Today: शेयर बाजार में मंगलवार 3 सितंबर को सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि महज 1 अंकों की बढ़त के साथ निफ्टी लगातार 14वें दिन हरे निशान में बंद होने में सफल रहा है। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 67,000 करोड़ रुपये बढ़ गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 03, 2024 पर 9:11 PM
शेयर बाजार में सुस्ती, निफ्टी लगातार 14वें दिन हरे निशान में बंद, निवेशकों ने ₹67,000 करोड़ कमाए
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 465.52 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में मंगलवार 3 सितंबर को सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि महज 1 अंकों की बढ़त के साथ निफ्टी लगातार 14वें दिन हरे निशान में बंद होने में सफल रहा है। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 67,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर गुड्स, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिली। दूसरी ओर यूटिलिटी, ऑयल एंड गैस, रियल्टी, पावर और आईटी शेयरों में गिरावट का रुख रहा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.19 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 4.41 अंक या 0.0053 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 82,555.44 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी महज 1.15 अंक या 0.0046 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 25,279.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹67,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 सितंबर को बढ़कर 465.52 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 2 सितंबर को 464.85 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 67,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 67,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें