Get App

शेयर बाजार में आज निवेशकों ने ₹30,000 करोड़ कमाए, स्मॉलकैप शेयरों में लगातार 12 दिनों से तेजी

Share Market Today: उतार-चढ़ाव कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार 10 दिसंबर को लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में पिछले 11 दिनों से चली आ रही तेजी आज भी जारी रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.30 औरस्मॉलकैप इंडेक्स 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके चलते बीएसई पर निवेशकों की संपत्ति आज करीब 30,000 करोड़ रुपये बढ़ गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 10, 2024 पर 4:12 PM
शेयर बाजार में आज निवेशकों ने ₹30,000 करोड़ कमाए, स्मॉलकैप शेयरों में लगातार 12 दिनों से तेजी
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 459.63 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: उतार-चढ़ाव कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार 10 दिसंबर को लगभग सपाट बंद हुए। शेयर बाजार ने पहले हाफ में हरे निशान में कारोबार किया। हालांकि दूसरे हाफ में मुनाफावसूली ने सेंसेक्स और निफ्टी को लाल निशान में धकेल दिया। फिर आखिरी घंटे में हुई खरीदारी दोनों इंडेक्स वापस लगभग सपाट जोन में आ गए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में पिछले 11 दिनों से चली आ रही तेजी आज भी जारी रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.30 औरस्मॉलकैप इंडेक्स 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके चलते बीएसई पर निवेशकों की संपत्ति आज करीब 30,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी रियल्टी, आईटी और मेटल शेयरों में देखने को मिली। दूसरी ओर यूटिलिटी, टेलीकॉम और पावर शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1.59 अंक या 0.0019 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 81,510.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 8.95 अंक या 0.036 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 24,610.05 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹30,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 दिसंबर को बढ़कर 459.63 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 9 दिसंबर को 459.33 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 30,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 30,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें