Share Market: शेयर बाजार में लौटी हरियाली, निवेशकों की ₹3.28 लाख करोड़ बढ़ गई दौलत

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले 4 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज 10 मई को थम गया। सेंसेक्स जहां 260 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी वापस 22,000 के पार पहुंच गया। छोटे और मझोले शेयरों में भी जमकर खरीदीरी दिखी। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.28 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड May 10, 2024 पर 6:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 396.62 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले 4 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज 10 मई को थम गया। सेंसेक्स जहां 260 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी वापस 22,000 के पार पहुंच गया। छोटे और मझोले शेयरों में भी जमकर खरीदीरी दिखी। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.28 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दौरान ऑयल एंड गैस और FMCG शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों करीब 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 260.30 अंक या 0.36% बढ़कर 72,664.47 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 97.10 अंक या 0.44% की तेजी के साथ 22,055.20 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹3.28 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 मई को बढ़कर 396.62 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 9 मई को 393.34 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 3.28 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 3.28 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक 2.80 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद पावर ग्रिड (Power Grid), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 2.03% से लेकर 2.55 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा इंफोसिस (Infosys), विप्रो (Wipro), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयर 0.72% से लेकर 0.89% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,215 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,931 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,215 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,591 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 125 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 117 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 45 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Tata Power के शेयर में आ सकती है 27% तक गिरावट! HSBC ने घटाई रेटिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।