Share Market Strategy: अगर आपके पास कैश पड़ा और काफी नीचे आ चुके मार्केट में अब मौका देखते हुए एंट्री की सोच रहे हैं तो थोड़ा संभलकर। मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में असित सी मेहता इंवेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स के प्रमुख (इंस्टीट्यूशनल रिसर्च) सिद्धार्थ भामरे का कहना है कि इंडेक्स लेवल पर फिलहाल “बॉटम फिशिंग” यानी निचले स्तर पर भारी खरीदारी से बचना चाहिए, लेकिन कुछ खास सेक्टर में पैसे लगा सकते हैं। उनका मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में गैस डिस्ट्रीब्यूशन और इंफ्रा कंपनियो में पैसे लगाने का शानदार मौका है। सिद्धार्थ के मुताबिक पश्चिमी एशिया में माहौल शांत होने पर इन सेक्टर्स में कम ही समय में रेवेन्यू अपने शुरुआती लेवल पर आ जाएगी।
