भारत में सांप काटने को लेकर आज भी कई तरह की मान्यताएं और अंधविश्वास मौजूद हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में लोग अक्सर मेडिकल इलाज से पहले तांत्रिकों और झाड़फूंक का सहारा लेते हैं। कई बार मरीज के बच जाने पर इसे चमत्कार मान लिया जाता है, जिससे ऐसे विश्वास और मजबूत हो जाते हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि सांप के हर काटने में जहर नहीं जाता और यही वजह है कि कुछ लोग बिना गंभीर इलाज के भी बच जाते हैं।
