Get App

Share Market Today: निवेशकों के ₹50,000 करोड़ डूबे! सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,450 के नीचे बंद

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार बुधवार 2 जुलाई को लाल निशान में बंद हुए। भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता के चलते निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ और बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 236.56 अंकों की बढ़त के साथ 83,933.85 के स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन दिन के अंत तक यह 312.68 अंक गिरकर 83,384.61 पर बंद हुआ

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 02, 2025 पर 4:10 PM
Share Market Today: निवेशकों के ₹50,000 करोड़ डूबे! सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,450 के नीचे बंद
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 460.76 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार बुधवार 2 जुलाई को लाल निशान में बंद हुए। भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता के चलते निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ और बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 236.56 अंकों की बढ़त के साथ 83,933.85 के स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन दिन के अंत तक यह 312.68 अंक गिरकर 83,384.61 पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी ने भी सुबह की बढ़त गंवाई और 25,450 अंक के नीचे बंद होते हुए 25,453.40 पर आ गया। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 50,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो इनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.38% की तेजी रही। आईटी, फार्मा और ऑटो सेक्टर्स में भी क्रमशः 0.17%, 0.35% और 0.34% की बढ़त देखी गई। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.42% की गिरावट रही। मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी 0.4% और 0.83% की गिरावट दर्ज की गई। ब्रॉडर मार्केट भी लाल निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.17% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.42% की गिरावट दर्ज की गई।

निवेशकों के ₹50,000 करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 2 जुलाई को घटकर 460.76 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 1 जुलाई को 461.26 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 50,000 करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 50,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें