Get App

Share Market: सेंसेक्स लुढ़का, लेकिन छोटे और मझोले शेयरों में तेजी, निवेशकों ने ₹1.59 लाख करोड़ कमाए़़

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार 14 नवंबर को लगातार छठवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इस हफ्ते दोनों इंडेक्स अब तक करीब 2 फीसदी नीचे आ चुके हैं। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में खरीदारी लौटती दिखी। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.83 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। इस उछाल के चलते बीएसई पर निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 14, 2024 पर 3:54 PM
Share Market: सेंसेक्स लुढ़का, लेकिन छोटे और मझोले शेयरों में तेजी, निवेशकों ने ₹1.59 लाख करोड़ कमाए़़
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 431.05 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार 14 नवंबर को लगातार छठवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इस हफ्ते दोनों इंडेक्स अब तक करीब 2 फीसदी नीचे आ चुके हैं। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में खरीदारी लौटती दिखी। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.83 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। इस उछाल के चलते बीएसई पर निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दौरान रियल्टी, ऑटो और फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर FMCG, यूटिलिटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली रही।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 110.64 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 77,580.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 26.35 अंक या 0.11 फीसदी लुढ़ककर 23,532.70 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.59 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 14 नवंबर को बढ़कर 431.05 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 13 नवंबर को 429.46 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें