Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 24 फरवरी को बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरकर लाल निशान में बंद हुए। फरवरी महीने में अबतक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 4 फीसदी तक टूट चुके हैं। छोटे और मझोले शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.78 और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.31 फीसदी टूटकर बंद हुए। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 4.22 लाख करोड़ रुपये डूब गई। ऑटो और FMCG इंडेक्स को छोड़ दें तो बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट ऑटो और मेटल शेयरों में देखने को मिली।
