Get App

Share Market: सेंसेक्स 378 अंक उछला, निवेशकों की एक दिन में ₹2.18 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 20 अगस्त को मजूबत बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 378 अंकों का उछाल आया। वहीं निफ्टी भी 24,700 के पार पहुंच गया। इस तेजी के चलते निवेशकों की आज दिन भर में करीब 2.18 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों से मार्केट सेंटीमेंट बेहतर हुआ

Vikrant singhअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 10:20 PM
Share Market: सेंसेक्स 378 अंक उछला, निवेशकों की एक दिन में ₹2.18 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 456.58 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 20 अगस्त को मजूबत बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 378 अंकों का उछाल आया। वहीं निफ्टी भी 24,700 के पार पहुंच गया। इस तेजी के चलते निवेशकों की आज दिन भर में करीब 2.18 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों से मार्केट सेंटीमेंट बेहतर हुआ। हालांकि, आखिरी घंटे में हुई बिकवाली ने इंट्राडे की बढ़त को कुछ हद तक खत्म कर दिया। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.98 फीसदी और 0.52 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए। FMCG को छोड़कर बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 378.18 अंक या 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 80,802.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 126.20 अंक या 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 24,698.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.18 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 अगस्त को बढ़कर 456.57 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 19 अगस्त को 454.39 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.18 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें