Share Market Today: शेयर बाजार में शुक्रवार 30 अगस्त को फिर नया रिकॉर्ड बना। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपना नया ऑलटाइम छुआ। इसके साथ ही यह लगातार 12वां दिन है, जब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में बंद हुए हैं। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दिन सबसे अधिक तेजी फार्मा और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी क्रमश: 0.5 फीसदी और 0.8 फीसदी बढ़कर बंद हुए।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 231.16 अंक या 0.28 फीसदी बढ़कर 82,365.77 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,637.03 अंक के नए ऑलटाइम को छुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी महज 83.95 अंक या 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 25,235.90 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 25,268.35 का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ।
निवेशकों ने ₹1.91 लाख करोड़ कमाए
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के आज 30 में से 21 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 2.03 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), आईटीसी (ITC), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर 1.46 फीसदी से लेकर 1.75 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं सन फार्मा (Sun Pharma), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 0.34 फीसदी से 0.69% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,239 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,045 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,239 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,687 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 119 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 280 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 21 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।