Share Market: शेयर बाजार ने निवेशकों को किया मालामाल, एक दिन में ₹6.5 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 20 सितंबर को नए शिखर पर बंद हुए। सेंसेक्स ने 1,360 अकों की उछाल के साथ पहली बार 84,000 के स्तर को पार किया। वहीं निफ्टी ने भी 25,800 को पार कर नया ऑलटाइम छुआ। इस तेजी से निवेशकों को भी बंपर फायदा हुआ और उनकी संपत्ति करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 471.97 लाख करोड़ रुपये हो गया
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 20 सितंबर को नए शिखर पर बंद हुए। सेंसेक्स ने 1,360 अकों की उछाल के साथ पहली बार 84,000 के स्तर को पार किया। वहीं निफ्टी ने भी 25,800 को पार कर नया ऑलटाइम छुआ। इस तेजी से निवेशकों को भी बंपर फायदा हुआ और उनकी संपत्ति करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के सभी सेक्टरोल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुआ। सबसे अधिक तेजी रियल्टी, ऑटो, कैपिटल गुड्स और बैकिंग शेयरों में देखने को मिली। बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स भी 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1,359.52 अंक या 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 84,544.31 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 84,694.46 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 375.15 अंक या 1.48 फीसदी बढ़कर 25,790.95 के स्तर पर बंद हुआ। इसने भी दिन के कारोबार में 25,849.25 का नया उच्चतम स्तर छुआ।
निवेशकों ने ₹6.5 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 20 सितंबर को बढ़कर 471.97 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 19 सितंबर को 465.47 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ आई है।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में 5.57 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर 2.65 फीसदी से लेकर 3.85 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 4 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का शेयर 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में 0.07 फीसदी से 0.33% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,468 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,059 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,468 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,482 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 109 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 265 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 45 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
जानें सोमवार 23 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
HDFC सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि पिछले 5 दिनों से एक दायरे में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद, निफ्टी में शुक्रवार को शानदार तेजी देखने को मिली। डेली चार्ट पर इसने एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया है। साथ ही इसने ट्रेंड लाइन पर 25,500 के स्तर के आसपास दिख रहे रेजिस्टेंस जोन को भी मजबूती से तोड़ दिया है। वीकली चार्ट पर भी इसने एक ठीकठाक बुलिश कैंडल बनाया है। अब इंडेक्स का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पॉजिटिव दिख रहा है। शुक्रवार की बड़ी तेजी के बाद स्टॉक में कुछ दिनों तक कंसॉलिडेशन दिख सकता है। इसके बाद ही फिर आगे बढ़ सकता है। ऊपर की ओर इसके लिए अगला रेजिस्टेंस 26,250 हो सकता है। वहीं 25,650 पर इसे तत्काल सपोर्ट है।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के जतिन गेडिया का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी राइजिंग चैनल के ऊपरी छोर की ओर बढ़ रहा है, जो करीब 26,000 के आसपास है। हमारा शॉर्ट-टर्म टारगेट भी यही है। वहीं नीचे की ओर 25,500 से 25,450 का रेंज इसके लिए तत्काल सपोर्ट का काम करेगा। बैंक निफ्टी भी 53,350 के पिछले ऑलटाइम हाई से ऊपर बंद हुआ है और अब शॉर्ट-टर्म में 55,000 की ओर बढ़ रहा है। इसके लिए सपोर्ट जोन 52,800 से 52,700 पर रखा गया है।
डिस्क्लेमर:यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।