Share Market Today: रिकॉर्ड बनाने के बाद सेंसेक्स लाल निशान में फिसला, निवेशकों के एक दिन में ₹5,000 करोड़ डूबे

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार 27 मई को कारोबार के अंत में सपाट बंद हुए। हालांकि इससे पहले दिन में दोनों ने अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। सेंसेक्स पहली बार 76,000 अंक के पार गया। वहीं निफ्टी ने 23,110.80 का नया रिकॉर्ड बनाया। शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 5,000 करोड़ रुपये डूब गई

अपडेटेड May 27, 2024 पर 6:59 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 419.94 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार 27 मई को कारोबार के अंत में सपाट बंद हुए। हालांकि इससे पहले दिन में दोनों ने अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। सेंसेक्स जहां पहली बार 76,000 अंक के पार गया। वहीं निफ्टी ने 23,110.80 का नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि चुनाव नतीजों की तारीख नजदीक आने के चलते बाजार में कारोबार उतार-चढ़ाव भरा रहा। वोलैटिली इंडेक्स 5% बढ़ गया। इसके चलते आज दिन भर में शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 5,000 करोड़ रुपये डूब गई। ब्रॉडर मार्केट में, बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.63% की तेजी रही। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.09 फीसदी लुढ़क गया। रियल्टी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में तेजी रही। वहीं ऑयल एंड गैस, पावर और कमोडिटी शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 19.89 अंक या 0.03% की गिरावट के साथ 75,390.50 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 24.65 अंक या 0.11% फिसलकर 22,932.45 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹5,000 करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 27 मई को घटकर 419.94 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 मई को 419.99 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5,000 करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 5,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 21 में से 12 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 1.65 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद एक्सिस बैंक (Axis Bank), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.69% से लेकर 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 18 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी विप्रो (Wipro) का शेयर 2.36 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा एनटीपीसी (NTPC), सन फार्मा (Sun Pharma), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और आईटीसी (ITC) के शेयर क्रमश: 1.05% से लेकर 1.40% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock1

2,252 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,105 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,709 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,252 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 144 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 237 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 42 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade1

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- MM Forgings का शेयर 15% तक भागा, बोनस शेयर और डिविडेंड की आस में जमकर खरीद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।