Share Market: सेंसेक्स सपाट हुआ बंद, शेयर बाजार से निवेशकों ने ₹1.27 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज 11 जुलाई को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में तेजी का रुख रहा। इसके चलते निवेशकों की आज शेयर बाजार से करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.34 और 0.57 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए

अपडेटेड Jul 11, 2024 पर 7:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 451.32 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज 11 जुलाई को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में तेजी का रुख रहा। इसके चलते निवेशकों की आज शेयर बाजार से करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.34 और 0.57 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान ऑयल एंड गैस, एनर्जी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर रियल्टी, पावर, ऑटो और फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली हुई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 27.43 अंक या 0.034% लुढ़ककर 79,897.34 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 8.50 अंक या 0.035% की गिरावट के साथ 24,315.95 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.27 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 11 जुलाई को बढ़कर 451.32 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 10 जुलाई को 450.05 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक 1.64 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors), एशियन पेंट्स (Asian Paints), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और टाइटन (Titan) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 0.84% से लेकर 1.52 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) एनटीपीसी (NTPC) नेस्ले इंडिया (Nestle India) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयर क्रमश: 0.95% से लेकर 1.24% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex13f

2,181 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,023 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,181 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,730 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 112 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 266 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 17 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex13

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Yes Bank Shares: यस बैंक के शेयरों में 7% की तूफानी तेजी, मूडीज ने कहा- "बैंक की बदल रही है किस्मत"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।