शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लुढ़का, सेंसेक्स 318 अंक टूटा, निवेशकों के ₹80,000 करोड़ डूबे

Share Market Today: कमजोर ग्लोबल संकेतों के भारतीय शेयर बाजार आज 16 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन गिरावट का साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 318 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 25,000 के नीचे चला गया। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 80,000 करोड़ रुपये घट गई। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुख रहा

अपडेटेड Oct 16, 2024 पर 7:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 463.06 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: कमजोर ग्लोबल संकेतों के भारतीय शेयर बाजार आज 16 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन गिरावट का साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 318 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 25,000 के नीचे चला गया। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 80,000 करोड़ रुपये घट गई। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुख रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ बंद रहा। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.31 फीसदी की तेजी रही। आज के कारोबार के दौरान आईटी, ऑटो और सर्विसेज सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर टेलीकॉम और रियल्टी शेयरों में तेजी का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 318.76 अंक या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 81,501.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 86.05 अंक या 0.34 फीसदी गिरकर 24,971.30 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹80,000 करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 16 अक्टूबर को घटकर 463.06 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 15 अक्टूबर को 463.86 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 80,000 करोड़ रुपये घटा है। दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 80,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 5 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में 0.93 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर 0.18 फीसदी से लेकर 0.81 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 25 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 2.76 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इंफोसिस (Infosys), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में 1.21 फीसदी से 2.05% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex77

2,716 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,068 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,031 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,931 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 106 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 262 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 32 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex77f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Akums Drugs के शेयरों में 5% की तेजी, कंपनी ने कनाडा की ट्रिपल हेयर इंक के साथ किया एग्रीमेंट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।