Get App

Share Market: आखिरी घंटे में तेजी से सेंसेक्स 271 अंक ऊपर, निवेशकों ने ₹1.39 लाख करोड़ कमाया

Share Market Today: आखिरी घंटे में हुई जबरदस्त खरीदारी से भारतीय शेयर बाजार आज 10 जनवरी को तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 271 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 21,600 के पार बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.39 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 10, 2024 पर 9:47 PM
Share Market: आखिरी घंटे में तेजी से सेंसेक्स 271 अंक ऊपर, निवेशकों ने ₹1.39 लाख करोड़ कमाया
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 368.86 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: आखिरी घंटे में हुई जबरदस्त खरीदारी से भारतीय शेयर बाजार आज 10 जनवरी को तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 271 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 21,600 के पार बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.39 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.23 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.35 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी आईटी, फार्मा और मेटल शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब आधा फीसदी गिरकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 271.50 अंक या 0.38% बढ़कर 71,657.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 78.95 अंक या 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 21,623.80 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.39 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 जनवरी को बढ़कर 368.86 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 9 जनवरी को 367.47 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.39 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.39 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें