Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 12 दिसंबर को गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही बाजार में पिछले 2 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। सेंसेक्स जहां 377 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 20,900 के पास आ गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशको की संपत्ति आज करीब 1.29 लाख करोड़ रुपये डूब गई। कई हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली भी आज के गिरावट की मुख्य वजह रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी आज लाल निशान में बंद हुए। वहीं अधिकतरल सेक्टोरल इंडेक्स भी नुकसान में रहे। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, पावर और यूटिलिटी शेयरों में रही।