Share Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, निवेशकों के ₹12,000 करोड़ डूबे

Share Market Update: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 22 सितंबर को लगातार चौथे दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 221 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 19,700 के नीचे आ गया। इसके चलते शेयर बाजार में निवेशकों के आज करीब 12,000 करोड़ रुपये डूब गए

अपडेटेड Sep 22, 2023 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 317.78 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Update: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 22 सितंबर को लगातार चौथे दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 221 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 19,700 के नीचे आ गया। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार में निवेशकों के आज करीब 12,000 करोड़ रुपये डूब गए। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, और कमोडिटी शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर टेलीकम्युनिकेशंस और ऑटो शेयरों में तेजी रही।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 221.09 अंक या 0.33 फीसदी गिरकर 66,009.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 68.10 अंक या 0.34% फीसदी नीचे आकर 19,674.25 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 12 हजार करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 22 सितंबर को घटकर 317.78 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 21 सितंबर को 317.90 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 12 हजार रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 12 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स में शामिल कुल 30 में से सिर्फ 13 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 2.79% की तेजी रही। इसके बाद मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में आज तेजी रही और ये करीब 1.22% से लेकर 2.43% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- JPMorgan के इस फैसले ने भरी चाबी, PNB Gilts में लग गया अपर सर्किट

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें से विप्रो (Wipro) का शेयर 2.36 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), पावर ग्रिड (Power Grid), सन फार्मा (Sun Pharma) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयरों में 1.27 फीसदी से लेकर 1.49 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensextrade

1,847 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,781 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,786 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,847 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 148 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 157 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 27 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।