इक्विटी कैश मार्केट के सालाना टर्नओवर में तीन सालों में सबसे बड़ी गिरावट आई है। बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के पार्टिसिपेशन में कमी इसकी वजह हो सकती है। बीएसई और एनएसई में इस साल डेरिवेटिव्स के वॉल्यूम में भी गिरावट देखने को मिली है। एनएसई और बीएसई का कैश मार्केट में औसत रोजाना कंबाइंड टर्नओवर इस साल अब तक 1.08 लाख करोड़ रुपये रहा। यह 2024 के 1.28 लाख करोड़ रुपये से 15.77 फीसदी कम है।
